Apple का नया लैपटॉप, कीमत डेढ़ लाख से भी अधि‍क

नया 15-इंच मैकबुक प्रो
गैजेट्स की दुनिया की मशहूर और प्रतिष्ठि‍त कंपनी Apple ने भारत में 15 इंच रेटिना डिस्पले के साथ नया लैपटॉप MacBook Pro लॉन्च किया है. 2.2 GHz quad-core Intel Core i7 प्रोसेसर से लैस इस दमदार लैपटॉप की कीमत 1,59,900 रुपये रखी गई है.
एप्पल के इस नए लैपटॉप में दमदार प्रोसेसर के साथ ही 16GB का रैम लगा है, जो बेहतरीन प्रासेसिंग स्पीड की गारंटी बन जाता है. 9 घंटे की बैट्री लाइफ वाले इस लैपटॉप के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं. इनमें से एक में 256GB फलैश स्टोरेज की सुविधा है, जबकि दूसरा वेरिएंट 2.5 GHz quad-core Intel Core i7 प्रोसेसर से लैस और और इसमें 16GB रैम के साथ 512GB की स्टोरेज क्षमता है. दूसरे वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये है.
मैकबुक के साथ ही एप्पल ने 27-inch का iMac पीसी भी लॉन्च किया है. इसमें 5K रेटिना डिस्पले लगा है, जो 14.7 मिलियन पिक्सल डिस्पले देता है. iMac में 3.3 GHz का क्वाड कोर Intel Core i5 प्रोसेसर लगा है. इसकी स्टोरेज क्षमता 1TB और इसमें 8GB रैम लगा हुआ है. iMac की कीमत 1,79,900 रुपये है.

Comments

Popular posts from this blog

Hill stations near Shirdi "Home of Saint Sai Baba"

IPL 2021 Full Matches Schedule

Adventurous activities to enjoy in Bali