US: सदी का सबसे भयंकर बर्फीला तूफान: 8.5 करोड़ लोगों पर असर, 7500 फ्लाइट्स रद्द





तूफान का असर अमेरिका के 22 राज्यों में है। कई एयरपोर्ट्स बंद हैं।



वॉशिंगटन. अमेरिका भयंकर तूफान की चपेट में है। हर घंटे गिर रही एक इंच बर्फ और तेज हवाओं के चलते 22 राज्यों में 8.5 करोड़ की आबादी पर असर पड़ा है। 7500 फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं। 1.33 लाख घरों में बिजली नहीं है। सप्लाई रुक जाने की वजह से कई सुपरमार्केट खाली हो चुके हैं। शनिवार और रविवार को कई राज्यों में 40 इंच तक बर्फ गिरने का अलर्ट है।
1922 में अाया था ऐसा तूफान....
- ऑफिसर्स के मुताबिक, आधी सदी में वॉशिंगटन ने जितनी बर्फ नहीं देखी होगी, इस वक्त उतनी बर्फ गिर सकती है।
- वॉशिंगटन में इससे पहले 1922 में दो दिनों के अंदर 71 सेमी बर्फबारी हुई थी। 
- सीएनएन और एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त यूएस में करीब 73 किमी रफ़्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
- तूफ़ान के कारण हादसों में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर है।
- 3500 फ्लाइट्स शुक्रवार और 4500 फ्लाइट्स शनिवार को कैंसल कर दी गईं।
- यूएस के मौसम डिपार्टमेंट ने कुछ इलाकों में ढाई से तीन फीट तक बर्फबारी की आशंका जताई है।
- मौसम सर्विस सेंटर के डायरेक्टर लुईस यूसेलिनी ने कहा है कि तूफान से 8.5 करोड़ लोग प्रभावित हो सकते हैं।
कहां-कहां जारी किया गया अलर्ट

- अमेरिका के टेनेसी, नॉर्थ कैलिफोर्निया, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलिना, मैरीलैंड, पेनसिलवेनिया, कोलंबिया में स्टेट आॅफ इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है।
- सरकार ने बस सर्विस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
- सप्लाई रुकने की वजह से वर्जीनिया, मैरीलैंड के ज्यादातर सुपरमार्केट खाली हो गए।
एक हजार ट्रक तैनात

- बर्फ हटाने के लिए एक हजार ट्रक तैनात किए गए हैं।
- पांच राज्यों और 1000 से ज्यादा काउंटी में इमरजेंसी लगाईं गई है।
- उधर, व्हाइट हाउस ने नेशनल मेडल्स ऑफ साइंस और नेशनल मेडल्स ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेरेमनी की तारीख आगे बढ़ा दी है।
- इस प्रोग्राम में भारतीय मूल के साइंटिस्ट राकेश जैन को प्रेसिडेंट बराक ओबामा नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित करने वाले थे।
वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर बर्फीले तूफान के बीच सीक्रेट सर्विस एजेंट तैनात है।हर घंटे करीब एक इंच बर्फ गिरने के बाद सड़कों का हाल।हर घंटे करीब एक इंच बर्फ गिरने के बाद सड़कों का हाल।
सरकार ने बस सर्विस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।



















Comments

Popular posts from this blog

Hill stations near Shirdi "Home of Saint Sai Baba"

Weekend Lockdown in Chandigarh

IPL 2021 Full Matches Schedule